IND vs ZIM: भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया, 17 ओवेर्स में ख़तम हुआ मैच, वैष्णवी शर्मा का फाइफर,

वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में मेहमान टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप किया

IND vs ZIM: भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया, 17 ओवेर्स में ख़तम हुआ मैच, वैष्णवी शर्मा का फाइफर,
Image source: BCCI

5 विकेट हॉल के साथ वैष्णवी रही प्लेयर ऑफ़ द मैच 

वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेले गए आखरी वनडे में ज़िमबाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी. जिम्बाब्वे की टीम भारत के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ लय बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी और 39.5 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। विकेटकीपर सलामी बल्लेबाज मोडेस्टर मुपाचिकवा जिम्बाब्वे की ओर से 48 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली जबकि कप्तान जोसेफिन नकोमो ने 67 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया। हालांकि, कोई भी बल्लेबाज अपनी शुरुआत को महत्वपूर्ण पारी में नहीं बदल सका और जिम्बाब्वे के बचे हुए बल्लेबाज निरंतर प्रतिरोध करने में विफल रहे। 

बायें हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर  में पहली बार पांच विकेट लिए । वैष्णवी ने 5/39 के प्रभावशाली आंकड़ों के साथ नेतृत्व किया और शीर्ष और मध्य क्रम को चीरते हुए भारत को मजबूती से नियंत्रण में रखा। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ और ऑलराउंडर सयाली सतघरे ने दो-दो विकेट चटकाए।

जवाब में भारत ने यास्तिका भाटिया को पहले ओवर में गोल्डन डक पर गंवा दिया, जिससे जिम्बाब्वे को शुरुआती शुरुआत मिली। हरलीन देओल ने 19 गेंदों में 19 रन जोड़कर लोरिन फिरी के हाथों आउट हो गई , हरलीन के रूप में यह भारत का दूसरा विकेट था । पर इससे भारत पर बिलकुल भी दबाव नहीं पड़ा, प्रतीका और शेफाली की जोड़ी ने ज़िम्बाब्वे  द्वारा दिए गए 132 रनों के लक्ष्य को मात्र 17 ओवरों में हासिल करके आसानी से जीत दर्ज कर ली। इस मैच में प्रतीका ने 59 और शेफाली वर्मा ने 51 रनों की शानदार पारी खेली। 

इस जीत के साथ स्मृति मान्धना ने भी बतौर कप्तान अपने नाम पहली वनडे सीरीज़ की।