अक्षय देंगे रामायण को टक्कर, री रिलीज़ होगी 32साल पुरानी फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की एक बड़ी टक्कर होने वाली है। इस फिल्म का क्लैश होने वाला है 32 साल पुरानी फिल्म से और वो फिल्म अक्षय कुमार की है।

अक्षय देंगे रामायण को टक्कर, री रिलीज़ होगी 32साल पुरानी फिल्म

रामायण फिल्म जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वो दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म से क्लैश से बचने के लिए कोई नई फिल्म इस दौरान रिलीज नहीं हो रही है, लेकिन अब खबर आ रही है कि रामायण ये टक्कर लेने के लिए अक्षय कुमार आ रहे हैं। अक्षय कुमार, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी की फिल्म मोहरा जो 1994 में रिलीज हुई थी वो काफी सुपरहिट थी। अब 32 साल बाद फिल्म वापस थिएटर में रिलीज होने वाली है। फिल्म की जो रिलीज डेट है वो है 6 नवंबर 2026 यानी कुछ ही दिनों में फिल्म री रिलीज होगी। इस खबर के आने के बाद से एक बड़े क्लैश के लिए फैंस तैयार हैं।

रामायण से टक्कर

दरअसल, तिरुमूर्ति प्राइवेट लिमिटिड ने री रिलीज की अनाउंसमेंट की है। लेकिन बता दें कि 5 नवंबर को रणबीर कपूर की रामायण फिल्म रिलीज हो रही है। इसका मतलब एक बड़ा क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलने वाला है।

मोहरा के बारे में जानें

इस फिल्म को राजीव राय ने डायरेक्ट किया था। वहीं गुलशन राय ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी विशाल अग्निहोत्री (सुनील शेट्टी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पत्नी की हत्या कर दी जाती है। जब कानून और न्याय व्यवस्था से उसे इंसाफ नहीं मिलता तो वह खुद उन अपराधियों को सजा देता है जिसके बाद उसे उम्रकैद की सजा हो जाती है।