दिवाली सीजन पर चलेगी कोच्चुवेली-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन, MP के यात्रियों को होगी सुविधा

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे तिरुवनंतपुरम उत्तर (कोच्चुवेली)-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय किया है। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन तीन-तीन ट्रिप करेगी।

दिवाली सीजन पर चलेगी कोच्चुवेली-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन, MP के यात्रियों को होगी सुविधा

इटारसी में भी होगा ठहराव

रेलवे तिरुवनंतपुरम उत्तर (कोच्चुवेली)-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन को भोपाल मंडल के इटारसी और रानी कमलापति स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इससे मध्यप्रदेश के यात्रियों को जो साउथ में रहते है राहत मिलेगी। 

गाड़ी संख्या 06073 तिरुवनंतपुरम उत्तर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 2, 9 और 16 नवंबर को प्रत्येक सोमवार दोपहर 2 बजे कोच्चुवेली से रवाना होगी। तीसरे दिन इटारसी में सुबह 6:10 बजे और रानी कमलापति में सुबह 7:45 बजे पहुंचेगी। बुधवार रात 11:50 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

हजरत निजामुद्दीन से वापसी का शिड्यूल

वापसी में गाड़ी संख्या 06074 हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम उत्तर स्पेशल 5, 12 और 19 नवंबर को सुबह 5:45 बजे रवाना होगी। रानी कमलापति में रात 8:40 बजे और इटारसी में रात 10:35 बजे ठहराव के बाद शनिवार शाम 4:30 बजे कोच्चुवेली पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी गाड़ी 

इस ट्रेन में कुल 18 एलएचबी कोच होंगे। इनमें दो जनरेटर कार, 10 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और छह वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी कोच शामिल हैं। रास्ते में ट्रेन नागपुर, विजयवाड़ा, रेणिगुंटा, ग्वालियर, आगरा छावनी और मथुरा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर भी रुकेगी।

Train schedule (06073)

https://etrain.info/train/Tvcn-Nzm-Special-06073/schedule

Train schedule (06074)

https://etrain.info/train/Ers-Umb-Special-06074/schedule