Parineeti Chopra Karwa Chauth: फ्लाइट बनी करवाचौथ की छत! परिणीति ने आसमान में देखा चांद, राघव ने पिलाया पानी

फ्लाइट में परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा के साथ करवाचौथ मनाया। 35 हजार फीट की ऊंचाई पर चांद देखकर राघव के हाथों पानी पीकर व्रत खोला।

Parineeti Chopra Karwa Chauth: फ्लाइट बनी करवाचौथ की छत! परिणीति ने आसमान में देखा चांद, राघव ने पिलाया पानी

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस बार पति राघव चड्ढा के साथ बेहद खास अंदाज में करवाचौथ मनाया। फ्लाइट लेट होने के कारण दोनों को घर की बजाय आसमान में 35 हजार फीट की ऊंचाई पर चांद का दीदार करना पड़ा। परिणीति ने विमान में ही करवाचौथ की पूजा की और राघव के हाथों पानी पीकर अपना व्रत खोला। इस खास पल का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो अब चर्चा में है।

करवाचौथ पर परिणीति का रोमांटिक पोस्ट

परिणीति चोपड़ा ने इस खास पल का वीडियो शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, "करवाचौथ वहीं है, जहां हम साथ हैं, भले ही हम 35 हजार फीट की ऊंचाई पर क्यों न हों। राघव, तुम मेरे हर सपने को पूरा करते हो। तुम सबसे अच्छे पति, सबसे अच्छे इंसान और सबसे प्यारे हो।" परिणीति ने आगे बताया कि फ्लाइट लेट होने की वजह से उन्हें घर की बजाय विमान में ही चांद देखने का मौका मिला। ऐसे में दोनों ने फ्लाइट में ही पूजा करने का फैसला किया। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

परिणीति का करवाचौथ देख याद आया प्रियंका-निक का रोमांटिक किस्सा

प्रियंका चोपड़ा ने एक बार कपिल शर्मा के शो में अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन का दिलचस्प किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया कि वह एक कॉन्सर्ट में थीं, जहां निक जोनास का लाइव शो चल रहा था। उस दिन प्रियंका ने करवाचौथ का व्रत रखा था, लेकिन रात के 11 बजने के बाद भी बादलों और बारिश की वजह से चांद नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में निक जोनास ने अपनी पत्नी के लिए खास इंतजाम किया। उन्होंने एक प्राइवेट प्लेन बुक किया और प्रियंका को बादलों के ऊपर ले गए। वहां चांद के दीदार करने के बाद प्रियंका ने अपना व्रत खोला। अब परिणीति चोपड़ा के फ्लाइट में करवाचौथ मनाने के वीडियो के बाद प्रियंका का यह पुराना किस्सा भी चर्चा में आ गया है।