ओरी का स्पेशल ‘तुम्बाड’ लुक, पॉप कल्चर को दिया लोककथा का ट्विस्ट
पॉप कलाकार ओरी ने हैलोवीन पर अपने एक चौंकाने वाले लुक के जरिए ‘तुम्बाड’ की मशहूर लोककथा को जीवंत कर दिया है, जिसे देखकर फैंस का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है।
हैलोवीन पर ओरी ने अपनाया हस्तर लुक
हैलोवीन का नाम आते ही अक्सर लोगों के दिमाग में वैंपायर, हड्डियों का ढांचा या भूतों वाले अजीबोगरीब गेटअप घूमने लगते हैं, लेकिन बॉलीवुड के जाने-माने सोशल मीडिया स्टार ओरी ने इस बार कुछ ऐसा किया, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए. अपनी अतरंगी ड्रेस और अलग स्टाइल के लिए मशहूर ओरी ने इस बार हैलोवीन पार्टी के लिए कोई विदेशी लुक नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की आइकॉनिक हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ के सबसे डरावने राक्षस ‘हस्तर’ का लुक अपनाया, जिसमें वे वाकई काफी डरावने लग रहे थे.
ओरी ने हस्तर के इस लुक को बेहद बारीकी से तैयार किया था. उनके पूरी बॉडी पर लाल रंग का गाढ़ा पेंट लगा था, आंखों के चारों ओर गहरा काला घेरा बना था और सिर पर एक पुराना मुकुट सजा हुआ था. कमर में फटा हुआ ब्राउन कपड़ा, लंबे नुकीले नाखून और हाथों-पैरों में पहने कड़े उन्हें हूबहू फिल्म वाले हस्तर जैसा दिखा रहे थे. इस खौफनाक लुक के साथ ओरी के हाथ में उनका मोबाइल फोन भी नजर आ रहा था, जिसने इस डरावने गेटअप में उनका सिग्नेचर स्टाइल जोड़ दिया. उनके इस लुक ने सभी हैरान कर दिया.
‘तुम्बाड’ फिल्म साल 2024 में दोबारा रिलीज़ हुई थी, जिसने इसकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया है। फिल्म ने अपनी री-रिलीज़ के साथ न सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन किया है बल्कि शानदार कमाई करते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन री-रिलीज़ेज़ में से एक बनकर सामने आई है। इस तरह से कहना होगा कि फिल्म इन एक बड़ा और नया बेंचमार्क्स सेट किया है।
Orry just won Halloween by becoming everyone's favorite terrifying deity - Hastar! ???? https://t.co/1J0wrB9Qsp
— Filmfare (@filmfare) October 29, 2026
