Google Gemini AI Avatar Guide: अब खुद को बनाएं डिजिटल अवतार, वीडियो और इमेज जनरेट करने का शानदार तरीका!

Google Gemini से अपने चेहरे और आवाज का AI अवतार बनाना हुआ आसान. जानें Avatar बनाने, फोटो-वीडियो जनरेट करने और शेयर करने का पूरा तरीका.

Google Gemini AI Avatar Guide: अब खुद को बनाएं डिजिटल अवतार, वीडियो और इमेज जनरेट करने का शानदार तरीका!
Image Create By Meta AI

आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हमारी कल्पनाओं को हकीकत में बदलने का सबसे बेहतरीन जरिया बन चुका है. गूगल समय-समय पर यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए शानदार फीचर्स लाता रहा है. इसी कड़ी में अब गूगल एक ऐसा कमाल का फीचर लेकर आया है, जिसकी मदद से आप अपने चेहरे और आवाज़ का इस्तेमाल करके अपना खुद का AI अवतार (AI Avatar) तैयार कर सकते हैं. यह सिर्फ एक साधारण तस्वीर नहीं होगी, बल्कि इस अनोखे अवतार की मदद से आप मनचाही इमेज और वीडियो भी जेनरेट कर सकते हैं. आइए इस विस्तृत और आसान गाइड के जरिए जानते हैं कि आप Google Gemini में अपना AI अवतार कैसे बना सकते हैं और इसका इस्तेमाल करके डिजिटल कंटेंट कैसे तैयार कर सकते हैं. 

Google Gemini में AI अवतार कौन-कौन बना सकता है? 

इस नए और इंट्रेस्टिंग फीचर का इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना जरुरी है:

ऐज लिमिट: इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूज़र की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए

अकाउंट: यूज़र के पास एक पर्सनल Google अकाउंट होना चाहिए, जिससे वह Gemini में साइन इन कर सकें

डिवाइस और परमिशन: रिकॉर्डिंग की प्रोसेस पूरी करने के लिए आपके पास एक स्मार्टफोन या टैबलेट होना चाहिए, जिसमें कैमरा और माइक्रोफ़ोन ठीक से काम करते हों 

Google Gemini में अपना पर्सनल AI अवतार कैसे बनाएं? 

अपने चेहरे और आवाज़ का डिजिटल क्लोन या अवतार तैयार करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

Gemini ओपन करें: अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या टैबलेट पर Google Gemini ऐप खोलें, या आप सीधे अपने कंप्यूटर या मोबाइल ब्राउज़र से gemini.google.com पर जा सकते हैं

प्रॉम्प्ट बॉक्स पर जाएं: स्क्रीन के सबसे नीचे दिए गए प्रॉम्प्ट बॉक्स पर क्लिक करें

फाइलें जोड़ें: प्रॉम्प्ट बॉक्स के पास दिख रहे 'फाइलें जोड़ें' के विकल्प पर टैप करें

'अवतार' चुनें: अब स्क्रीन पर आने वाले विकल्पों में से 'Avatar' के ऑप्शन को चुनें 

चेहरा और आवाज़ रिकॉर्ड करें: अपने चेहरे और आवाज़ की रिकॉर्डिंग करने के लिए स्क्रीन पर आ रहे निर्देशों (On-screen instructions) को फॉलो करें

परमिशन दें: जब ऐप आपसे पूछे, तो Gemini को अपने डिवाइस का कैमरा और माइक्रोफ़ोन इस्तेमाल करने की एकसेस दें 

अवतार सेव करें: रिकॉर्डिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद, प्रक्रिया को फाइनल करने के लिए 'Use Avatar' पर टैप करें 

टिप: अगर रिकॉर्डिंग के दौरान कोई गलती हो जाती है या आपको अपना एक्सप्रेशन पसंद नहीं आता है, तो आप 'Retake' के विकल्प का चयन करके इसे दोबारा रिकॉर्ड कर सकते हैं 

इमेज और वीडियो जनरेट करने में अपने AI अवतार का इस्तेमाल कैसे करें?

एक बार आपका डिजिटल अवतार पूरी तरह तैयार हो जाता है, तो आप इसे अपने Gemini प्रॉम्प्ट्स में शामिल करके बेहद अनोखा कंटेंट बना सकते हैं:

  1. Gemini ऐप या वेबसाइट खोलें

  2. फाइलें ए़ड ऑप्शन पर जाएं: प्रॉम्प्ट बॉक्स में 'Add Files' पर टैप करें और 'Avatar' को चुनें 

  3. यूज़रनेम से पहचानें: प्रॉम्प्ट में आपका अवतार आपके Google यूज़रनेम के रूप में दिखाई देगा। (आप चाहें तो प्रॉम्प्ट बॉक्स में '@' टाइप करके भी सुझावों में से अपना Google यूज़रनेम चुन सकते हैं)

  4. कमांड दर्ज करें: अब उस इमेज या वीडियो का विवरण (Description) टाइप करें जिसे आप बनाना चाहते हैं

  5. सबमिट करें: कंटेंट तैयार करने के लिए 'Submit' बटन पर टैप करें

उदाहरण के लिए: आप Gemini से कह सकते हैं- 'ऑर्केस्ट्रा के साथ स्टेज पर परफॉर्म करते हुए मेरी एक तस्वीर बनाएं या मुझे किसी खूबसूरत हिल स्टेशन पर घूमते हुए दिखाने वाला एक छोटा वीडियो तैयार करें.'

अपना AI अवतार दोस्तों और परिवार के साथ कैसे शेयर करें?

इस फीचर का सबसे मजेदार हिस्सा यह है कि आप अपने इस वर्चुअल अवतार को अपनों के साथ भी शेयर कर सकते हैं:

  • सबसे पहले Gemini ऐप खोलें

  • इसकी सेटिंग्स में जाएं और 'Avatar' के विकल्प को चुनें 

  • इसके बाद 'Share' पर टैप करें और उस व्यक्ति का Gmail एड्रेस दर्ज करें जिसके साथ आप इसे साझा करना चाहते हैं 

कुछ जरूरी बातें 

जो यूज़र्स अपने खुद के पर्सनल अवतार वाले शानदार वीडियो बनाना चाहते हैं, उनके पास Google AI प्लान होना आवश्यक है. यह बेहतरीन फीचर यूज़र्स को Google के Nano Banana तकनीक के जरिए उनके अवतार का उपयोग करके आकर्षक इमेज बनाने की भी पूरी छूट देता है.