MP DA Hike 2026: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA में 2% की बढ़ोतरी; जानें कब मिलेगा एरियर

MP DA Hike 2026: मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ाकर 60% किया. जानें कब से मिलेगा बढ़ा हुआ DA और 9 महीने का एरियर.

MP DA Hike 2026: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA में 2% की बढ़ोतरी; जानें कब मिलेगा एरियर
Image Create By Meta AI

MP DA Hike 2026: मध्य प्रदेश की मोहन यादव (Mohan Yadav) सरकार ने दीवाली के पावन पर्व से ठीक पहले प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (DR) में 2% की वृद्धि करने का ऐतिहासिक ऐलान किया है. सरकार के इस कदम से केंद्र और राज्य के कर्मचारियों के बीच चल रहा डीए का अंतर काफी हद तक कम हो गया है. 

कर्मचारियों को कब और कैसे मिलेगा बढ़ा हुआ डीए?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों के लिए यह बढ़ा हुआ 2% डीए जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा. कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान अक्टूबर महीने के वेतन से मिलना शुरू हो जाएगा, जिसका भुगतान नवंबर महीने में किया जाएगा. जनवरी से सितंबर तक यानी कुल 9 महीनों के बकाया एरियर का भुगतान तीन समान मासिक किस्तों में किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी. 

पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) में भी इजाफा

सिर्फ सेवारत कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के पेंशनर्स का भी पूरा ख्याल रखा गया है. सरकार ने पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (DR) में भी 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है. 

  • पेंशनर्स के लिए बढ़ा हुआ डीआर जुलाई 2026 से लागू होगा 
  • इसका भुगतान सितंबर 2026 के महीने से एरियर के रूप में किया जाएगा 

केंद्र और राज्य के कर्मचारियों के बीच अब कितना अंतर?

हाल ही में केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे उनका कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 63 प्रतिशत तक पहुंच गया था. मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2 प्रतिशत की इस नई बढ़ोतरी के बाद, अब एमपी के सरकारी कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है (जो कि पहले 58 प्रतिशत था). इसके साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बीच का फासला घटकर मात्र 3 प्रतिशत का रह गया है. 

ये भी पढ़ें: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशीबाई का निधन, पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार

सीएम मोहन यादव का बयान

इस महत्वपूर्ण फैसले की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, 'राज्य सरकार अपने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने जा रही है, जो जनवरी से देय होगी. जनवरी से सितंबर तक के 9 महीनों के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किस्तों में किया जाएगा. अक्टूबर माह के वेतन (जो नवंबर में देय होगा) से बढ़े हुए डीए का नगद भुगतान शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही, पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2% की वृद्धि की जा रही है. हमारी सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों के लिए सदैव उनके साथ खड़ी है.'