Sir Patrick Stewart Death: नहीं रहे 'स्टार ट्रेक' के कैप्टन पिकार्ड और 'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X, 86 साल में निधन

Sir Patrick Stewart Death: स्टार ट्रेक के कैप्टन पिकार्ड और एक्स-मेन के प्रोफेसर X का 86 साल की उम्र में निधन, हॉलीवुड में शोक की लहर.

Sir Patrick Stewart Death: नहीं रहे 'स्टार ट्रेक' के कैप्टन पिकार्ड और 'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X, 86 साल में निधन
Image From Instagram: @startrek

सिनेमा और थिएटर जगत से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है. 'स्टार ट्रेक' (Star Trek) में अपने प्रतिष्ठित कैप्टन जीन-ल्यूक पिकार्ड और मार्वल की 'एक्स-मेन' (X-Men) फ्रैंचाइज़ में प्रोफेसर चार्ल्स ज़ेवियर के किरदार से दुनिया भर के करोड़ों दिलों पर राज करने वाले दिग्गज ब्रिटिश एक्टर सर पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

उनके निधन की खबर ने हॉलीवुड से लेकर भारत और दुनिया भर के उनके फैंस को स्तब्ध कर दिया है. स्टीवर्ट ने 28 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली. उनके प्रतिनिधियों के अनुसार, उनका निधन अल्जाइमर और लेवी बॉडी डिमेंशिया (Alzheimer’s and Lewy Body Dementia) जैसी गंभीर बीमारियों के खिलाफ लड़ी गई एक छोटी सी और इमोशनल रूप से झकझोर देने वाली लड़ाई के बाद हुआ. उनके परिवार और प्रतिनिधियों द्वारा उनके निधन की आधिकारिक घोषणा गुरुवार, 29 अक्टूबर को की गई. 

थिएटर से लेकर अंतरिक्ष और म्यूटेंट की दुनिया तक

13 जुलाई 1940 को इंग्लैंड के वेस्ट यॉर्कशायर स्थित मिरफील्ड में एक साधारण श्रमिक परिवार में जन्मे पैट्रिक स्टीवर्ट का बचपन तंगहाली में बीता, लेकिन कला के प्रति उनका प्रेम बचपन से ही जगमगा उठा था. उन्होंने अपनी अभिनय कला को निखारने के लिए 'ब्रिस्टल ओल्ड विक थिएटर स्कूल' (Bristol Old Vic Theatre School) में फॉर्मल ट्रेनिंग लिया. इसके बाद, उन्होंने 'रॉयल शेक्सपियर कंपनी' के साथ कई सालों तक काम किया और क्लासिकल थिएटर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन परफॉरमेंस देकर अपनी अमिट छाप छोड़ी. 

उन्हें ग्लोबल लेवल पर असली पहचान 1987 में मिली, जब उन्हें लोकप्रिय साइंस-फिक्शन सीरीज़ 'स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जेनरेशन' में कैप्टन जीन-ल्यूक पिकार्ड का ऐतिहासिक रोल मिला. यह सीरीज़ सात सफल सीजन तक चली और स्टीवर्ट को साइंस-फिक्शन की दुनिया का अमर नायक बना दिया. उन्होंने बाद में कई फिल्मों और हालिया सीरीज़ 'स्टार ट्रेक: पिकार्ड' में भी इस किरदार को जीवंत किया. 

नई सदी की शुरुआत यानी साल 2000 में उन्होंने मार्वल की 'एक्स-मेन' फिल्म में 'प्रोफेसर चार्ल्स ज़ेवियर' (प्रोफेसर एक्स) की भूमिका निभाकर सिनेमा जगत में एक नया इतिहास रचा. इस म्यूटेंट लीडर के रोल में उन्होंने अपनी इंटेलिजेंस, शालीनता और काइंडनेस से दर्शकों का दिल जीत लिया. 'एक्स-मेन' सीरीज़ के अलावा उन्होंने 'लोगन' और 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' (2022) जैसी फिल्मों में भी इस भूमिका को दोहराया. 

View this post on Instagram

A post shared by Star Trek (@startrek)

मार्वल स्टूडियोज़ और को-एक्टर्स ने दी श्रद्धांजलि

फीगे ने 2000 में ओरिजिनल 'एक्स-मेन' के सेट पर स्टीवर्ट से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा, 'मैं उन्हें एक लीजेंड्री कैप्टन के रूप में जनता था, लेकिन असल जिंदगी में वह उससे भी कहीं अधिक शानदार, मिलनसार, उदार और आकर्षक इंसान निकले.' उन्होंने स्टीवर्ट के तीखे सेंस ऑफ ह्यूमर और जूनियर कलाकारों को मार्गदर्शन देने के उनके स्वभाव की जमकर तारीफ की. 

स्टीवर्ट के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले एक्टर ह्यू जैकमैन ने इमोशनल होते हुए लिखा, 'मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा. वह मंच और परदे के महानतम कलाकारों में से एक होने के साथ-साथ एक बेहद प्यारे दोस्त भी थे. मैं तुम्हें ज़िंदगी भर याद रखूँगा, पैट्रिक.'

अनगिनत अचीवमेंट्स और समाज सेवा

एक्टिंग की दुनिया में उनके बेमिसाल योगदान के लिए ब्रिटेन की महारानी द्वारा उन्हें 2010 में 'नाइटहुड' (Knighthood) की उपाधि से सम्मानित किया गया था. अपने छह दशक लंबे करियर में उन्होंने तीन प्रतिष्ठित 'लॉरेंस ओलिवियर अवॉर्ड', एक 'ग्रैमी अवॉर्ड' जीता और शेक्सपियर के नाटक 'मैकबेथ' में उनके शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें 'टोनी अवॉर्ड' के लिए भी नॉमिनेट किया गया था. पर्दे के पीछे सर पैट्रिक स्टीवर्ट एक सजग और संवेदनशील इंसान थे. उन्होंने ह्यूमन राइट्स, शरणार्थियों की सहायता और घरेलू हिंसा के शिकार लोगों के समर्थन में खुलकर आवाज़ उठाई और कई सोशल कैंपिंग  में एक्टिव रूप से हिस्सा लिया. 

आने वाली फिल्म में दिखेगा उनका आखिरी जादू

आइकॉनिक म्यूटेंट लीडर के रूप में सर पैट्रिक स्टीवर्ट का आखिरी और मचअवेटेड रोल मार्वल की अपकमिंग फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' (Avengers: Doomsday) में देखने को मिलेगा, जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म उनके अनगिनत चाहने वालों के लिए एक इमोशनल ट्रीट होगी.