Acer का नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा

इस लैपटॉप में एल्युमिनियम चेसिस है। Acer TravelLite TL44-53M-G2 में नैरो डिस्प्ले बेजेल्स और 180 डिग्री हिंज है जिससे स्क्रीन को फ्लैट रखा जा सकता है। इस लैपटॉप में स्टोरेज के लिए दो SSD स्लॉट हैं

Acer का नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा

Acer ने भारत में लॉन्च किया नया लैपटॉप 

कंप्यूटर हार्डवेयर मेकर Acer ने भारत में TravelLite TL44-53M-G2 लैपटॉप को लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर दिया गया है। Acer TravelLite TL44-53M-G2 में 14 इंच का डिस्प्ले है। इसमें Thunderbolt कनेक्टिविटी और Intel vPro टेक्नोलॉजी दी गई है। 

इस लैपटॉप की बिक्री Acer के कमर्शियल और एंटरप्राइज चैनल्स के जरिए की जाएगी। हालांकि, Acer ने इस लैपटॉप के कन्फिग्रेशन और प्राइस की जानकारी नहीं दी है। TravelLite TL44-53M-G2 में 14 इंच फुल-HD IPS डिस्प्ले 16:10 आस्पेक्ट रेशो और 300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर्स दिए गए हैं। इस लैपटॉप में स्टोरेज के लिए दो SSD स्लॉट हैं। 

Acer TravelLite TL44-53M-G2 में वीडियो कॉल्स के लिए Windows Hello सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल IR वेबकैम है। इस लैपटॉप में स्टीरियो स्पीकर्स, DTS ऑडियो और नॉयस-कैंसलिंग माइक्रोफोन दिए गए हैं। यह Intel vPro टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जिससे IT टीम रिमोट तरीके से डिवाइसेज में समस्याओं का समाधान कर सकती हैं। इसमें बिजनेस डिवाइसेज और डेटा के प्रोटेक्शन के लि हार्डवेयर-बेस्ड सिक्योरिटी फीचर्स भी दिए गए हैं। इस लैपटॉप में एल्युमिनियम चेसिस है। Acer TravelLite TL44-53M-G2 में नैरो डिस्प्ले बेजेल्स और 180 डिग्री हिंज है जिससे स्क्रीन को फ्लैट रखा जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, दो USB Type-C पोर्ट, DisplayPort और USB चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इस लैपटॉप की थिकनेस 18 mm से कम और भार लगभग 1.4 किलोग्राम का है।