Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?

Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Duo भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. यह फोन 7.6 इंच की इनर और 5.4 इंच की आउटर डिस्प्ले के साथ आता है. जानें इसके डिजाइन, फीचर्स और कीमत से जुड़ी खास बातें.

Apple iPhone Duo की सेल शुरू, क्या फोल्डेबल फोन बदलेगा यूज करने का तरीका?

Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo आज यानी 23 अक्टूबर से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है. इस फोन को पहली बार सितंबर में पेश किया गया था. इसमें 7.6 इंच की बड़ी इनर डिस्प्ले और 5.4 इंच की आउटर डिस्प्ले दी गई है, जिससे यूजर जरूरत के हिसाब से फोन को खोलकर या बंद करके इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है. फोन के फीचर्स और डिजाइन के अलावा इसकी रिपेयरिंग लागत भी चर्चा में है. इसकी इनर स्क्रीन टूटने पर उसे बदलवाने का खर्च करीब 1.5 लाख रुपये तक पहुंच सकता है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि Apple का यह नया फोन रोजमर्रा में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का तरीका कितना बदल सकता है. 

iPhone Duo की भारत में कीमत

  • 256GB:2,99,900 रुपये
  • 512GB:3,24,900 रुपये
  • 1TB:3,74,900 रुपये
  • 2TB:4,49,900 रुपये

यह फोल्डेबल फोन स्टार व्हाइट और नाइट स्काई कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इसे एपल के ऑनलाइन स्टोर के अलावा क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स, लोटस इलेक्ट्रॉनिक्स और दूसरे चुनिंदा रिटेल पार्टनर से खरीद सकते हैं। 

iPhone Duo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

  • iPhone Duo में किताब की तरह खुलने वाला फोल्डेबल डिजाइन दिया गया है। इसमें अंदर की तरफ 7.6 इंच और बाहर की तरफ 5.4 इंच की सुपर रेटिना XDR स्क्रीन मिलती है। दोनों डिस्प्ले प्रोमोशन टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती हैं। एपल के मुताबिक, अंदर की स्क्रीन का व्यूइंग एरिया iPhone 18 Pro Max की स्क्रीन से 50% बड़ा है।
  • फोन में 2nm प्रोसेस पर बना A20 Pro चिपसेट दिया गया है। यह iOS 27.1 पर चलता है और सिरी एआई समेत एपल इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करता है।
  • फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें मेन और अल्ट्रावाइड कैमरे शामिल हैं। सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को खोलने पर वीडियो कॉल के लिए अंडर-डिस्प्ले फेसटाइम कैमरा भी दिया गया है।