Kiren Rijiju vs Naseeruddin Shah: एक वीडियो और सियासी बवाल! नसीरुद्दीन शाह पर किरेन रिजिजू ने क्यों साधा निशाना?
नसीरुद्दीन शाह के वीडियो पर सियासी घमासान तेज हो गया है। किरेन रिजिजू ने उन्हें 'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल' बताते हुए उनके विचारों पर सवाल उठाए। आखिर क्या है पूरा विवाद?
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में शाह ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों का समर्थन करते हुए खुद को 'दिमागी नक्सल' बताया और केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों पर तीखे सवाल उठाए।
अब असली चेहरा सामने आया', नसीरुद्दीन शाह पर भड़के रिजिजू
बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के एक वीडियो को लेकर सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शाह के बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्हें 'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल' बताया। रिजिजू ने आरोप लगाया कि अभिनेता की सोच और उनके विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह हैं। दरअसल, नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने और युवाओं के भविष्य को प्रभावित करने के आरोप लगाए थे। इसी वीडियो को लेकर रिजिजू ने अभिनेता पर निशाना साधा।
नसीरुद्दीन शाह पर किरेन रिजिजू का तीखा हमला, X पर बोले- 'पहले सम्मान करता था, लेकिन...
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शाह की आलोचना करते हुए कहा कि वह पहले उन्हें एक सामान्य अभिनेता समझते थे और उनका काफी सम्मान करते थे, लेकिन अब उनके विचार जानकर हैरान हैं। रिजिजू ने शाह को 'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल' बताते हुए कहा कि उन्हें अभिनेता के असली चरित्र के बारे में बहुत देर से पता चला। उन्होंने आरोप लगाया कि नसीरुद्दीन शाह की सोच और उनके विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए बेहद नुकसानदेह हैं। केंद्रीय मंत्री के इस बयान के बाद विवाद और गहरा गया है। एक तरफ शाह ने जामिया के छात्रों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं, वहीं दूसरी तरफ रिजिजू ने उनके विचारों की कड़ी आलोचना की है।इतना ही नहीं किरेन रिजिजू ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह पहले नसीरुद्दीन शाह का काफी सम्मान करते थे, लेकिन उनके मुताबिक अभिनेता का 'असली चरित्र' समझने में उन्हें देर हो गई। रिजिजू के इस बयान के बाद शिक्षा व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। अब सवाल यह है कि आखिर नसीरुद्दीन शाह के वीडियो में ऐसा क्या था, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने इतनी तीखी प्रतिक्रिया दी?
I thought Naseeruddin Shah was just an ordinary actor. I used to respect & like him.. I never knew that he was a dangerous urban Dimagi Naxal ! मुझे उसके असली चरित्र के बारे में बहुत देर से पता चला।। भारत के लोकतंत्र के लिए अत्यंत हानिकारक है। https://t.co/McSDNBJjPt
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) October 28, 2026
जामिया के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, खुद को बताया 'दिमागी नक्सल'
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मंगलवार को फेसबुक पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के उन छात्रों का समर्थन किया, जो छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वीडियो में शाह सरकार की नीतियों को लेकर नाराज नजर आए। उन्होंने खुद को 'दिमागी नक्सल' बताते हुए कैमरे के सामने अपना बैज भी दिखाया। अभिनेता ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। नसीरुद्दीन शाह के इस वीडियो ने अब राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है। उनके बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की तीखी प्रतिक्रिया के बाद मामला और गरमा गया है।
छात्रों के समर्थन में नसीरुद्दीन शाह,
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह पिछले कुछ समय से छात्रों से जुड़े मुद्दों पर लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं। 76 वर्षीय अभिनेता सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे हैं। जुलाई में नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन से निपटने के सरकार के तरीके पर भी उन्होंने सवाल उठाए थे। इसके अलावा पिछले सप्ताह शाह ने सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान के छात्रों का समर्थन किया था। संस्थान परिसर में कथित हिंसक घटनाओं के विरोध में छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे होने की बात सामने आई है।
Falak Abdeen 