Rain Delays INDIA Alliance’s: इंडिया गठबंधन के जन महाभियोग अभियान पर बारिश का ब्रेक, अब इस दिन होगा कार्यक्रम
दिल्ली में खराब मौसम और बारिश के चलते इंडिया गठबंधन का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टाल दिया गया है।
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की तरफ से आयोजित हो रहा 'जन महाभियोग' फिलहाल टाल दिया गया है. यह आयोजन 31 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा. दिल्ली में खराब मौसम की वजह से यह आयोजन टाल दिया गया है. कांग्रेस की तरफ से यह जानकारी दी गई है. कांग्रेस के अलावा इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के कई सांसद इस आयोजन में शामिल होने वाले थे. दिल्ली में कल रात से ही बारिश का दौर जारी है. जिसकी वजह से आज सुबह से भी मौसम साफ नहीं है. ऐसे में माना जा रहा है कि कुछ सांसद इस आयोजन के लिए दिल्ली नहीं पहुंच पाए हैं. इस तरह के कई कई कारणों की वजह से यह आयोजन आगे बढ़ा दिया गया है|
#WATCH | Delhi: Congress leaders began arriving at Congress President Mallikarjun Kharge's residence ahead of the INDIA bloc's proposed public impeachment program against CEC Gyanesh Kumar. https://t.co/Zp1JXMIkek
— ANI (@ANI) October 30, 2026
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होना था 'जन महाभियोग' प्रदर्शन
दरअसल, विपक्षी दलों की ओर से आज दोपहर 3:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर 'जन महाभियोग' कार्यक्रम आयोजित किया जाना था। इसमें इंडिया गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के शामिल होने की तैयारी थी। कुछ विपक्षी नेता कार्यक्रम में पहुंचना भी शुरू हो गए थे, लेकिन दिल्ली-NCR में लगातार बदलते मौसम और बारिश के कारण इसे एक दिन के लिए टाल दिया गया। इंडिया गठबंधन के सांसदों का कहना है कि कार्यक्रम की तारीख मौसम खराब होने की वजह से बदली गई है, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा। अब यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई थी। कांग्रेस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के सांसद शामिल होने वाले थे। इस आयोजन को अदालत और लोकतांत्रिक संसद की कार्यवाही की तर्ज पर तैयार किया गया था। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार इसकी अध्यक्षता करने वाली थीं, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे महाभियोग प्रस्ताव पेश करने वाले थे। इसके अलावा राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई सांसद भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे।
विपक्ष के कार्यक्रम में उठेंगे ये मुद्दे
सिटिजन्स फॉर डेमोक्रेसी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में देश की राजनीति, संसद और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसमें हाल के राजनीतिक घटनाक्रम, संसदीय मर्यादा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता के साथ-साथ राजनीतिक जवाबदेही जैसे विषय शामिल होंगे। इसके अलावा SIR, EVM की कार्यप्रणाली और चुनाव आयोग की भूमिका भी चर्चा के प्रमुख मुद्दे होंगे। कार्यक्रम में विपक्ष की ओर से लगाए गए 'वोट चोरी' के आरोपों पर भी बात होगी। साथ ही लोकतांत्रिक असहमति और अराजकता के बीच अंतर को लेकर भी चर्चा की जाएगी।
विपक्ष के 'जन महाभियोग' अभियान के जवाब में बीजेपी की पदयात्रा, जानें क्या है रणनीति
विपक्ष के 'जन महाभियोग' अभियान के बीच बीजेपी ने भी अपनी रणनीति के तहत पदयात्रा शुरू की है। पार्टी देश के अलग-अलग शहरों में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ पदयात्रा निकाल रही है। इस अभियान की कमान बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाली है,बीजेपी ने 28 अक्टूबर को दिल्ली के चांदनी चौक से इस पदयात्रा की शुरुआत की थी। इसके साथ ही बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी पार्टी की ओर से पदयात्राएं निकाली जा रही हैं। बीजेपी के इस अभियान का उद्देश्य विपक्ष के उन आरोपों का जवाब देना है, जिनमें चुनावी हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया जाता है। पार्टी विपक्ष के धरना-प्रदर्शनों के दौरान अराजकता फैलने के आरोप भी उठा रही है।
Falak Abdeen 