स्टंट करना पड़ा भारी, जबलपुर पांच वाहन मालिकों और ड्राइवरों पर FIR

चलती एसयूवी के फुटरेस्ट पर खड़े होकर और कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करने के मामले में बेलबाग पुलिस ने पांच वाहनों के मालिकों और चालकों के खिलाफ शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने तीन वाहन जब्त कर लिए हैं, जबकि एक एसयूवी और एक कार के मालिकों व चालकों की तलाश की जा रही है।

स्टंट करना पड़ा भारी, जबलपुर पांच वाहन मालिकों और ड्राइवरों पर FIR

एमपी के जबलपुुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे खतरनाक ड्राइविंग और स्टंटबाजी के वीडियो पर जबलपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है. मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. इसी क्रम में थाना बेलबाग क्षेत्र के अंतर्गत तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाकर आम नागरिकों की जान जोखिम में डालने वाले 5 वाहन स्वामियों और चालकों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई है. पुलिस ने इस मामले में संलिप्त वाहनों को जब्त करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है. 

आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर घटना की पुष्टि थाना बेलबाग क्षेत्र के रूप में हुई. इसके बाद वीडियो में नजर आ रहे वाहनों और उनके चालकों की पहचान की गई. उपरोक्त सभी वाहन चालकों और मालिकों द्वारा सार्वजनिक मार्गों पर लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने का कृत्य पाए जाने पर, थाना बेलबाग में भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 281 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66(1)/192(1) के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें दो एसयूवी और तीन कारें दिखाई दे रही थीं। इनमें सवार युवक चलती गाड़ियों की खिड़कियों से बाहर निकलकर और फुटरेस्ट पर खड़े होकर स्टंट करते नजर आए। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच की गई। इसमें घटना बेलबाग थाना क्षेत्र की होने की जानकारी सामने आई।

https://youtube.com/shorts/QONuFzLE1fA?si=Bne4ZXBqoduYW2Iy