WPL Auction: 25 खिलाड़ी बिके, 1.1 करोड़ के साथ सोफी मोलिन्यू बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 सीजन के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी पूरी हो गई है। कुल 27 उपलब्ध स्लॉट के लिए 150 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था। इस नीलामी में कुल 25 खिलाड़ी बिके, जबकि 124 खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला।

WPL Auction: 25 खिलाड़ी बिके, 1.1 करोड़ के साथ सोफी मोलिन्यू बनीं सबसे महंगी खिलाड़ी

यूपी वॉरियर्स ने सोफी मोलिन्यू सहित 8 खिलाड़ियों को चुना

विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी बुधवार (28 अक्टूबर) को कोच्चि में हुई। नीलामी में कुल 25 खिलाड़ी बिके। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर सोफी मॉलिन्यू सबसे महंगी बिकने वाली खिलाड़ी रहीं, उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स ने आक्रामक बल्लेबाज किरण नवगिरे को 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। दो बार की डब्ल्यूपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। गुजरात जायंट्स ने भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमालिनी को 40 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इस बार 27 स्थानों के लिए 150 खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिसमें 123 भारतीय खिलाड़ी और 28 विदेशी खिलाड़ी मौजूद थे। यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को नीलामी में खरीदा है। डब्ल्यूपीएल का पांचवां सत्र 14 जनवरी से सात फरवरी 2027 तक खेला जाएगा। 

Check the full squads of all five teams:-

Mumbai Indians -


Delhi Capitals - 


Royal Challengers Bengaluru - 


UP Warriors - 


Gujarat Giants -