Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर का दिखा अब तक का सबसे दमदार अंदाज, विठाबाई नारायणगांवकर बनकर जीतेंगी दिल

श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जानिए विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और खास बातें.

Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर का दिखा अब तक का सबसे दमदार अंदाज, विठाबाई नारायणगांवकर बनकर जीतेंगी दिल
Image From Youtube: Maddock Films

Eetha Trailer: बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली मचअवेटेड फिल्म ‘ईथा’ (Eetha) को लेकर काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस फिल्म के जरिए श्रद्धा लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर एक धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म के मेकर्स ने इसका ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे दर्शकों और फैंस की तरफ से जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है. 

स्टार कास्ट और मेकर्स

फिल्म ‘ईथा’ में श्रद्धा कपूर के साथ-साथ बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार रणदीप हुड्डा भी एक बेहद अहम और दमदार भूमिका में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने बैनर मैडॉक फिल्म्स के तले बनाई जा रही है। इसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जबकि इसे प्रोड्यूस दिनेश विजन कर रहे हैं. सामने आए इस नए ट्रेलर में श्रद्धा कपूर का एक ऐसा रूप देखने को मिला है, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा. 

कैसी है फिल्म ‘ईथा’ की कहानी और ट्रेलर?

फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार डायलॉग्स और एक मजबूत कहानी की झलक के साथ शुरू होता है. इसमें एक कलाकार के जीवन के कड़े संघर्ष, उसके जज्बे और लोक कला से जुड़ी दुनिया को बहुत ही खूबसूरती और गहराई के साथ पर्दे पर उतारा गया है. ट्रेलर की शुरुआत श्रद्धा कपूर के किरदार के एक बेहद इमोशनल पल से होती है, जिसमें वह कहती हैं- 'तुमने ही कहा था देखते हैं क्या टूटता है? मेरा भरोसा या मेरा घमंड. मेरा भरोसा ही मेरा घमंड था, जब वो टूट गया न सब टूट गया.' इसके बाद ट्रेलर में उनके जीवन के संघर्ष और सफलता के सफर को दिखाया जाता है. एक छोटी सी बच्ची से लेकर इस मुकाम तक पहुंचने तक की पूरी दास्तान ‘ईथा’ के जरिए बयां की गई है. इसमें ड्रामा, इमोशन और बेहतरीन अदाकारी का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. 

मराठी संस्कृति और ‘नववारी साड़ी’ का सम्मान

ट्रेलर का एक और सबसे बड़ा आकर्षण इसकी सांस्कृतिक गहराई है. इसमें महाराष्ट्र की लोक संस्कृति और पारंपरिक परिधान 'नववारी साड़ी’ का बेहद खूबसूरत जिक्र किया गया है. ट्रेलर के आखिरी हिस्से में एक शानदार डायलॉग आता है, जहां कोई पूछता है- 'कौन सी सदी के कपड़े पहन के आ गई ये औरत?' इसके जवाब में कहा जाता है- 'नववारी कहते हैं इसे… ये सिर्फ कपड़ा नहीं अभिमान है… ये मराठी साड़ी का सम्मान है और मराठी मां की पहचान है.'  यह सीन दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी है.' 

ये भी पढ़ें: Parineeti Chopra Karwa Chauth: फ्लाइट बनी करवाचौथ की छत! परिणीति ने आसमान में देखा चांद, राघव ने पिलाया पानी

किस शख्सियत के जीवन पर आधारित है फिल्म?

आपको बता दें कि फिल्म ‘ईथा’ में श्रद्धा कपूर महान लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं. यह पूरी फिल्म उन्हीं की प्रेरणादायक जिंदगी पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है, विठाबाई नारायणगांवकर को महाराष्ट्र की लोक कला और तमाशा की दुनिया में ‘तमाशा सम्राज्ञी’ के रूप में जाना जाता है.