Amit Shah Praise Yogi : योगी की तारीफ, विपक्ष को सीधी चुनौती! लखनऊ में अमित शाह ने भरी हुंकार

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने बीजेपी की मजबूती का दावा करते हुए तीसरी बार कमल खिलने की बात कही। उन्होंने सीएम योगी की तारीफ की और राहुल गांधी-अखिलेश यादव को संसद में बहस की खुली चुनौती दी।

Amit Shah Praise Yogi : योगी की तारीफ, विपक्ष को सीधी चुनौती! लखनऊ में अमित शाह ने भरी हुंकार

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अभी से अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के बड़े नेता चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हुए।बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की स्थिति अंगद के पैर जैसी मजबूत है और राज्य में तीसरी बार भी कमल खिलेगा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ भी की। अमित शाह ने विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी साधा निशाना। उन्होंने दोनों नेताओं को संसद में बहस करने की खुली चुनौती दी। शाह के इस बयान के बाद यूपी की सियासत में हलचल तेज हो गई है। उनके लखनऊ दौरे को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

अमित शाह का चुनावी मंत्र, बोले- यूपी में अडिग है बीजेपी

लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की स्थिति अंगद के पैर जैसी मजबूत है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का संदेश देते हुए कहा कि उन्हें अर्जुन की तरह सिर्फ मछली की आंख यानी चुनाव में जीत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि सभी कार्यकर्ता आने वाले चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहें। शाह के इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। लखनऊ से उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दे दिया है कि अब समय चुनावी मोड में आने और जीत के लक्ष्य पर काम करने का है।

योगी की तारीफ, अखिलेश पर बरसे अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि यूपी में माफिया का सफाया हुआ है, जिसके लिए योगी सरकार बधाई की हकदार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी को विकास के लिए फंड देने में कोई कमी नहीं की और योगी सरकार ने उन योजनाओं को जमीन पर उतारने में पूरी मेहनत की है। वहीं, अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए शाह ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों ने गरीबों का हक अपने परिवार और कार्यकर्ताओं में बांटा। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा बीजेपी सरकार ने योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया है।

हिम्मत है तो संसद में आइए', राहुल-अखिलेश को अमित शाह का खुला चैलेंज

अमित शाह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए चुनाव आयोग और EVM को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने पर विपक्ष अंपायर यानी चुनाव आयोग पर आरोप लगाने लगता है। शाह ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि बीजेपी संसद में चुनाव प्रक्रिया और वोट चोरी के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। इसके लिए सरकार विशेष सत्र बुलाने को भी तैयार है। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दावा किया कि अगले 30 साल तक देश में बीजेपी की सरकार रहेगी। शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता पूरी तरह बीजेपी के साथ खड़ी है।