Punjab Election: पंजाब में चुनावी बिगुल, AAP ने घोषित किए 40 उम्मीदवार,धूरी से भगवंत मान मैदान में
AAP ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। CM भगवंत मान धुरी से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मंत्री संजीव अरोड़ा को भी टिकट दिया गया है।
आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस लिस्ट में 40 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर धुरी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। वहीं, पहली सूची में कई कैबिनेट मंत्रियों को भी जगह मिली है। जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को भी पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है। खास बात यह है कि AAP ने पहली लिस्ट में ज्यादातर मौजूदा विधायकों पर ही भरोसा जताया है। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं, जिनमें से पार्टी ने चुनाव से पहले ही 40 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम साफ कर दिए हैं।
AAP ने जारी की पहली सूची, इन चेहरों पर जताया भरोसा
The Aam Aadmi Party hereby announces the following candidates for the Punjab Legislative Assembly Elections, 2027. https://t.co/dsbqLTNwLa
— AAP (@AamAadmiParty) October 31, 2026
धुरी से ही चुनाव लड़ेंगे CM भगवंत मान
आम आदमी पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें एक बार फिर संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। भगवंत मान ने 2022 के विधानसभा चुनाव में भी इसी सीट से चुनाव लड़ा था और कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को हराकर जीत दर्ज की थी। 2022 के चुनाव में भगवंत मान को 82,592 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 वोट हासिल हुए थे। इस तरह मान ने 24,386 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। अब पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए धुरी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।
जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा को भी मिला टिकट
आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची में 37 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया है। इस सूची में जेल में बंद मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम भी शामिल है। पार्टी ने उन्हें लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा अजनाला सीट से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और एसएएस नगर से कुलवंत सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
Falak Abdeen 