वाराणसी से नई दिल्ली के बीच आज शुरू हो रही वंदे भारत स्लीपर, CM योगी और रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

आज तीन नई रेल सेवाओं की शुरुआत होगी। वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर, वाराणसी सिटी-राजातालाब के बीच चार जोड़ी मेमू ट्रेन से यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच आज शुरू हो रही वंदे भारत स्लीपर, CM योगी और रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

देश के प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे एक नया अध्याय शुरू करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार, 31 अक्टूबर को वाराणसी से वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह अगली पीढ़ी की ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों को रातभर के सफर के लिए एक आधुनिक, आरामदायक और बेहद तेज विकल्प प्रदान करेगी। हावड़ा-गुवाहाटी कॉरिडोर के बाद यह देश में शुरू होने वाली दूसरी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस सेवा है। 

शिवगंगा एक्सप्रेस से भी तेज: समय की होगी बड़ी बचत

वाराणसी-दिल्ली रूट पर चलने वाली प्रतिष्ठित शिवगंगा एक्सप्रेस की तुलना में नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस यात्रा के समय में बचत कराएगी। वाराणसी से यह ट्रेन रात 8:50 बजे रवाना होकर सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी, जो शिवगंगा एक्सप्रेस से 55 मिनट तेज होगी। वहीं नई दिल्ली से रात 9:40 बजे प्रस्थान कर सुबह 7:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी, जिससे यात्रियों का 35 मिनट समय बचेगा। 

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय जरूरतों को देखते हुए रेल मंत्रालय ने इस सेवा को मंजूरी दी है। नई ट्रेन के शुरू होने से काशी और दिल्ली के बीच रात्रिकालीन यात्रा अधिक तेज, आरामदायक और सुविधाजनक होगी।

वाराणसी सिटी से राजातालाब के बीच दौड़ेंगी चार जोड़ी मेमू

स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए वाराणसी सिटी से राजातालाब के बीच चार जोड़ी मेमू ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया जाएगा। शहर के पश्चिमी हिस्से में आने-जाने वाले लोगों को लंबे समय से इस रेल सेवा की जरूरत महसूस हो रही थी। त्योहारों के मौसम में शुरू होने वाली इस सुविधा से दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इन मेमू ट्रेनों में 12 कोच होंगे। यात्रा के दौरान ये वाराणसी जंक्शन, बनारस, भुलनपुर और हरदत्तपुर स्टेशनों पर रुकेंगी। इससे शहर के अलग-अलग हिस्सों से राजातालाब तक पहुंचना आसान होगा।

27421 Varanasi - New Delhi Vande Bharat Sleeper schedule

This train will run six days a week and will not operate on Fridays. The journey covers approximately 760 kilometers in roughly nine and a half hours.

  • Departure from Varanasi: 8:50 PM
  • Prayagraj: 10:35 PM
  • Kanpur Central: 12:40 AM
  • Aligarh: 3:55 AM
  • Ghaziabad: 5:25 AM
  • Arrival at New Delhi: 6:10 AM

27422 New Delhi - Varanasi Vande Bharat Sleeper schedule

The return service will run six days a week and will not operate on Saturdays.

  • Departure from New Delhi: 9:40 PM
  • Ghaziabad: 10:13 PM
  • Aligarh: 11:20 PM
  • Kanpur Central: 2:45 AM
  • Prayagraj: 5:05 AM
  • Arrival at Varanasi: 7:10 AM