एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत का विजयी अभियान जारी, तीसरे मुकाबले में जापान को 4- 1 से दी मात
भारत ने शुक्रवार को जापान को 4-1 से हराकर पुरुषों के एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में अपना विजयी अभियान जारी रखा। स्ट्राइकर अभिषेक नैन के दो गोल की मदद से पांच बार की चैंपियन टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
जापान पर जीत के साथ भारत की हैट्रिक
भारतीय हॉकी टीम का एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी है। पांच बार की चैंपियन भारत ने शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में जापान को 4-1 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत की जीत के हीरो अभिषेक नैन रहे, जिन्होंने दो शानदार मैदानी गोल दागे। भारत की ओर से अभिषेक नैन ने 11वें और 51वें मिनट में गोल किया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 47वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा, जबकि विष्णुकांत सिंह ने 56वें मिनट में मैदानी गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। जापान की ओर से एकमात्र गोल शोता यामादा ने 15वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर किया।
इससे पहले भारत ने अपने लाइन-अप में दो बड़े बदलाव किए, जिसमें विष्णु कांत और अंगद बीर सिंह को मौका मिला, जबकि मनदीप सिंह और नीलकांत शर्मा को आराम दिया गया।
पहले हाफ में जापान ने दी कड़ी चुनौती
जापान में मैच के शुरूआती समय में आक्रामक रूप दिखाया और मैच के दुसरे ही मिनिट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। हालांकि, जापानी खिलाड़ी केन नागायोशी का प्रयास लक्ष्य से चूक गया। आती मिनटों में भारतीय मिडफील्ड और फॉरवर्ड लाइन के बीच तालमेल की कमी नजर आई। उपकप्तान हार्दिक सिंह ने खेल को संभालने की कोशिश की। इसी बीच 11वें मिनट में भारत ने शानदार मूव बनाते हुए बढ़त हासिल कर ली। हार्दिक सिंह ने सर्कल के अंदर सुखजीत सिंह को गेंद दी, जिन्होंने अभिषेक को पास दिया। अभिषेक ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। यह अभिषेक का 150वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी था।
तीन क्वार्टर तक स्कोर 1-1 रहने के बाद भारतीय टीम ने आखिरी 15 मिनट में आक्रामक खेल दिखाया। 46वें मिनट में भारत को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार लो फ्लिक के जरिए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 51वें मिनट में अभिषेक ने बेहतरीन मैदानी गोल कर भारत की बढ़त 3-1 कर दी। मैच खत्म होने से चार मिनट पहले यानी 56वें मिनट में विष्णुकांत सिंह ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के सटीक एरियल पास को गोल में बदलकर स्कोर 4-1 कर दिया।
A HAT-TRICK OF WINS, AND THE SEMIFINALS AWAIT! ????????????
India turn on the style against Japan, securing a convincing 4-1 victory to make it three wins on the trot and seal their place in the semifinals of the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! ????????
Relive the best moments from another memorable night in Jalandhar! ????❤️
#HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 30, 2026
