‘रामायण’ को अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों से मिली शानदार समीक्षाएं, लॉस एंजिलिस में भी हुई रिलीज़

नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ का लॉस एंजिलिस प्रीमियर के बाद फिल्म की पहली समीक्षाएं सामने आईं। समीक्षकों ने इसे शानदार और दर्शकों को कहानी से जोड़ देने वाला सिनेमाई अनुभव बताया है।

‘रामायण’ को अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों से मिली शानदार समीक्षाएं, लॉस एंजिलिस में भी हुई रिलीज़
‘रामायण’ को अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों से मिली शानदार समीक्षाएं, लॉस एंजिलिस में भी हुई रिलीज़

नमित मल्होत्रा की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ की पहली समीक्षाएं लॉस एंजिल्स से सामने आ गई हैं। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों और रिव्यू करने वालों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। समीक्षकों ने फिल्म के शानदार विजुअल्स, भव्य स्तर और दर्शकों को बांधे रखने वाले सिनेमाई अनुभव की जमकर तारीफ की है।

लॉस एंजिल्स में हुए ग्लोबल प्रीमियर के बाद कई समीक्षकों ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं। फिल्म को 10 में से 9 तक की रेटिंग मिली है। ‘स्क्रीन्ड एंड स्कोर्ड’ ने फिल्म को 10 में से 9 अंक देते हुए इसे एक “असाधारण सिनेमाई अनुभव” बताया और दोबारा देखने की उत्सुकता भी जाहिर की।

‘स्क्रीनरेंट’ ने फिल्म को 10 में से 7 अंक दिए। उनके मुताबिक, ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ शानदार विजुअल्स वाली एक बेहतरीन महागाथा है, जिसे बड़े से बड़े पर्दे पर देखना बिल्कुल बनता है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर पब्लिकेशन ‘इंडीवायर’ ने भी फिल्म को 10 में से 7 रेटिंग दी। उनके रिव्यू का शीर्षक था, ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड रिव्यू: भारत की राष्ट्रीय महागाथा को मिला भव्य सिनेमाई रूप।’ इस रिव्यू में फिल्म के बड़े स्तर और शानदार सिनेमाई प्रस्तुति की सराहना की गई।

इन शानदार शुरुआती प्रतिक्रियाओं के बीच समीक्षक ‘हू लेट एलिसा आउट’ ने भी फिल्म को लेकर अपनी उत्साह भरी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “रामायण ऐसी फिल्म है, जैसी मैंने आज तक कभी नहीं देखी!”

यह प्रतिक्रिया भारतीय सिनेमा के लिए भी एक महत्वपूर्ण पल है, क्योंकि एक भारतीय फिल्ममेकर की मेहनत और कोशिशों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है और उनकी फिल्म दुनिया भर में चर्चा बटोर रही है।