चौथे T20 में धव्स्थ हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 87 रनों से हराया
मिशेल सेंटनर की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड की टीम ने शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में भारत को 87 रनों से हरा दिया। सैंटनर ने 24 रन देकर दो विकेट लिए और इस प्रक्रिया में टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
ऑकलैंड में ढेर हुए टीम इंडिया के 'रनवीर'
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर (शुक्रवार) को खेला गया। ऑकलैंड के ईडन पार्क में आयोजित इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 87 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत को जीत के लिए 260 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाज अपनी टीम को लक्ष्य के करीब भी नहीं ले जा पाए। भारतीय टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 172 रन ही बना सकी।
मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ और न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया. यह न्यूजीलैंड का टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर है. उसने इससे पहले 2022 में स्कॉटलैंड के खिलाफ एडिनबर्ग में 5 विकेट पर 254 रन बनाए थे. यह भारत के खिलाफ भी किसी टीम का इस फॉर्मेट में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले इसी साल इंग्लैंड ने साउथम्पटन में 3 विकेट पर 257 रन बनाए थे.
ग्लेन फिलिप्स ने शतक से मचाई तबाही
न्यूजीलैंड के लिए मैच में विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने जोरदार शतक लगाया। उन्होंने 49 गेंद पर 107 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान फिलिप्स ने छह चौके और 10 छक्के उड़ाए। उनके इस सीरीज में सबसे ज्यादा 276 रन हो गए हैं। फिलिप्स का साथ इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज माइकल ब्रैसवेल ने दिया। उन्होंने 25 गेंद पर 65 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। ब्रैसवेल ने चार चौके और छह छक्के मारे. फिन एलन ने 17 गेंद पर 31 और डैरिल मिचेल ने 9 गेंद पर 24 रन का योगदान दिया।

जैकब डफी ने ओपनिंग ओवर में दो बार प्रहार किया
भारत को 260 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेलिंगटन में तीसरे टी20 मैच में मिली शुरुआत की तरह धमाकेदार शुरुआत की जरूरत थी। लेकिन वेलिंगटन में अपने शुरुआती ओवर में 26 रन देने वाले डफी ने संजू सैमसन (4) और ईशान किशन (0) को आउट करते हुए शुरुआती ओवर में दो बार प्रहार कर श्रेयस अय्यर की टीम को तुरंत बैकफुट पर ला दिया।
महंगे साबित हुए भारतीय गेंदबाज
टीम इंडिया के गेंदबाजों की इस मैच में हालत खराब रही। सबने जमकर रन लुटाए. भुवनेश्वर कुमार के नहीं खेलने के बावजूद गेंदबाजी में कोई बदलाव नजर नहीं आया और कीवी टीम ने पहाड़ स्कोर खड़ा किया। मयंक यादव ने 4 ओवर में 48 रन लुटाए. हालांकि, उन्होंने तीन विकेट अपने नाम जरूर किए। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 38, प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 49, नीतीश कुमार रेड्डी ने 4 ओवर में 64 और अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 43 रन लुटाए। नमन धीर ने एक ओवर में 16 रन दिए. नीतीश, अर्खदीप, अक्षर और नीतीश को एक-एक सफलता मिली।
Equalling his own record ✍️
Glenn Phillips lights up Eden Park with his third T20I century and the joint fastest for New Zealand, equalling his 46-ball ton against the West Indies at Bay Oval in 2020 ???? https://t.co/KHc852x3pp
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 30, 2026
Skipper Santner does it all himself! ????
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 4th T20I, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #SonyVizha #NZvIND https://t.co/66TFGXItmJ
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 30, 2026
