IIFA 2026 विनर्स लिस्ट : रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर, अनीत पड्डा ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

IIFA अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की पूरी लिस्ट आ चुकी है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और निर्देशक आदित्य धर सभी ने आईफा पुरस्कार जीते, जबकि अहान पांडे एक्ट्रेस बनीं और राशा थडानी ने डेब्यू कैटेगरी में जीत हासिल की।

IIFA 2026 विनर्स लिस्ट : रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर, अनीत पड्डा ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

धुरंधर की IIFA में बड़ी जीत, डिजिटल कैटेगरी में छाई आर्यन खान की सीरीज

आईफा अवॉर्ड्स 2027 के 26वें एडिशन के विनर्स का ऐलान हो चुका है। आईफा में रणवीर सिंह की धुरंधर, अनीत पड्डा की सैयारा और विक्की कौशल की छावा का जलवा देखने को मिला। जहां सैयारा के लिए अनीत को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला तो छावा ने बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर की कैटेगरी में आईफा का अवॉर्ड अपने नाम किया। इसके साथ ही धुरंधर ने 12 कैटेगरी में अवॉर्ड जीते. आइए आईफा अवॉर्ड्स विनर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें।

बेस्ट डायरेक्टर: आदित्य धर – ‘धुरंधर’

बेस्ट एक्ट्रेस (लीड रोल): अनीत पड्डा – ‘सैयारा’

बेस्ट एक्टर (लीड रोल): रणवीर सिंह – ‘धुरंधर’

बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल): हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) – ‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3)

बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल): संजय दत्त (Sanjay Dutt) – ‘धुरंधर’

बेस्ट एक्टर इन निगेटिव रोल: अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) – ‘धुरंधर’

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: शाश्वत सचदेव – ‘धुरंधर’

बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी: आदित्य धर – ‘धुरंधर’

बेस्ट अडॉप्टेड स्टोरी: बशारत पीर, सुमित रॉय और नीरज घेवान – ‘होमबाउंड’ (Homebound)

बेस्ट लिरिक्स: इरशाद कामिल – ‘सैयारा’

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर: फहीम अब्दुल्लाह – ‘सैयारा’

'छावा' ने भी जीते कई अवॉर्ड

'छावा' के लिए ए.आर. रहमान को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर और आलोक डे को बेस्ट साउंड मिक्सिंग का पुरस्कार मिला। बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवॉर्ड भी 'छावा' के नाम रहा। डेब्यू कैटेगरी में राशा थडानी को फिल्म 'आजाद' के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू और अहान पांडे को 'सैयारा' के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का पुरस्कार मिला। बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड 'अवतार: फायर एंड ऐश' को दिया गया।