मेडिकल की पढ़ाई छोड़ बनीं एक्ट्रेस, 47 करोड़ नेटवर्थ की हैं मालकिन; अपकमिंग मेगाबजट फिल्म में ली इतनी फीस
साई पल्लवी की नेटवर्थ, फिल्मी करियर, ‘रामायण’ की फीस, आलीशान घर और लग्जरी कारों के कलेक्शन के बारे में जानें. उनकी सादगी भी है खास पहचान.
सिनेमा जगत में कुछ ही ऐसे कलाकार होते हैं जो अपनी अस्वाभाविक सादगी, बिना मेकअप के पर्दे पर उतरने के साहस और बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपने दम पर एक अलग पहचान बनाने वाली साई पल्लवी (Sai Pallavi) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. मेडिकल की कठिन पढ़ाई से लेकर सिल्वर स्क्रीन की चकाचौंध तक का उनका सफर उन युवाओं के लिए एक मिसाल है, जो लीक से हटकर अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं.
मेडिकल की पढ़ाई से लेकर फिल्मों तक
साई पल्लवी का जन्म 9 मई 1992 को सेंट्रल एक्साइज ऑफिसर सेंथमारई कन्नन और हाउसवाइफ राधा कन्नन के घर हुआ था. उनका बचपन अपनी बहन पूजा कन्नन के साथ कोयंबटूर में बीता. पढ़ाई में शुरू से मेधावी रहीं साई ने जॉर्जिया की प्रतिष्ठित त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी (Tbilisi State Medical University) से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की. जब वह डॉक्टर बनने की पढ़ाई कर रही थीं, तब भी उनका डांस के प्रति प्रेम कम नहीं हुआ. उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ डांस करना जारी रखा और यहीं से उनके जीवन में एक नया मोड़ आया. साल 2015 में उन्होंने मलयालम फिल्म 'प्रेमम' से बतौर लीड एक्ट्रेस अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. उनकी सादगी और किरदार ने पहले ही प्रयास में दर्शकों का दिल जीत लिया. पिछले 11 वर्षों में उन्होंने अपने शानदार एक्टिंग के बल पर साउथ सिनेमा में कई यादगार और क्लासिक फिल्मों में काम किया है.
View this post on Instagram
साई पल्लवी की नेट वर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स और 'लाइफस्टाइल एशिया' के आंकड़ों के अनुसार, साई पल्लवी की कुल अनुमानित नेटवर्थ लगभग 47 करोड़ रुपये है. उनकी यह कमाई मुख्य रूप से फिल्मों, ब्रांड विज्ञापनों और रियल एस्टेट निवेश से आती है. शुरुआती दौर में फिल्मों के लिए साधारण फीस लेने वाली साई पल्लवी आज प्रति फिल्म लगभग 2.5 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं. निर्देशक नितेश तिवारी की मचअवेटेड और ग्रैंड एपिक फिल्म 'रामायण' में साई पल्लवी माता सीता का दिव्य किरदार निभा रही हैं. इस महाकाव्य में काम करने के लिए उन्होंने कथित तौर पर 6 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस वसूली है.
View this post on Instagram
ठुकराए बड़े ऑफर
जहां आज के दौर में अधिकांश कलाकार पैसों के लिए किसी भी ब्रांड का विज्ञापन करने को तैयार रहते हैं, वहीं साई पल्लवी अपने उस उसूल पर अडिग रहीं कि वह समाज पर गलत प्रभाव डालने वाले प्रोडक्ट्स का प्रमोशन नहीं करेंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एक बार 2 करोड़ रुपये से अधिक के फेयरनेस क्रीम (गोरेपन की क्रीम).
View this post on Instagram
आलीशान घर और रियल एस्टेट में निवेश
साई पल्लवी अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा प्रॉपर्टी में निवेश करती हैं. उनके पास देश की कुछ सबसे खूबसूरत जगहों पर शानदार संपत्तियां हैं. उनका पैतृक और मुख्य निवास स्थान कोयंबटूर में है, जहां वह अपने माता-पिता के साथ एक बेहद सादगी भरा पारिवारिक जीवन बिताती हैं. प्रकृति प्रेमी साई पल्लवी के पास नीलगिरी पहाड़ियों के खूबसूरत हिल स्टेशन कोटागिरी में एक बेहद शानदार बंगला है. इस लग्जरी बंगले की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा, दक्षिण भारत के महानगर चेन्नई में भी उनकी एक कीमती प्रॉपर्टी है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है.
View this post on Instagram
लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन
सुपरस्टार होने के बावजूद बेहद ज़मीन से जुड़ी रहने वाली साई पल्लवी को महंगी और लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है. उनके कार कलेक्शन में कुछ बेहतरीन गाड़ियां शामिल हैं, जैसे- ऑडी Q3 (Audi Q3), मित्सुबिशी लांसर इवो X (Mitsubishi Lancer Evo X), मारुति सुजुकी नेक्सा (Maruti Suzuki Nexa) और अन्य गाड़ियां.
View this post on Instagram
बॉलीवुड में धमाकेदार कदम
साई पल्लवी के करियर का यह दौर उनके लिए बेहद रोमांचक है. हाल ही में उन्होंने आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म 'एक दिन' से बॉलीवुड में कदम रखा है. इसके बाद वह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और मचअवेटेड फिल्मों में से एक 'रामायण' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह रणबीर कपूर (राम) और यश (रावण) जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. फिल्म में उनके अलावा रवि दुबे और सनी देओल जैसे नामी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह ग्रैंड एपिक 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है.
