8400mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ आया REDMAGIC 12 Pro+, इतनी है शुरुआती कीमत
REDMAGIC 12 Pro+ चीन में लॉन्च हो गया है। फोन में 8400mAh बैटरी, 120W चार्जिंग, 185Hz OLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है।
गेमिंग स्मार्टफोन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए REDMAGIC ने नया REDMAGIC 12 Pro+ चीन में लॉन्च कर दिया है। फोन को दमदार हार्डवेयर के साथ पेश किया गया है। इसमें 8400mAh की बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, 185Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है।
फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप और अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा भी मिलता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स।
REDMAGIC 12 Pro+ की कीमत
REDMAGIC 12 Pro+ को चीन में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
- 12GB + 256GB: 6,999 युआन, करीब 99,395 रुपये
- 16GB + 512GB: 7,999 युआन, करीब 1,13,595 रुपये
- 16GB + 1TB: 8,999 युआन, करीब 1,27,795 रुपये
फोन की बिक्री चीन में शुरू हो गई है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
185Hz OLED डिस्प्ले से लैस है फोन
REDMAGIC 12 Pro+ में 6.85 इंच की 1.5K OLED BOE X10 डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2688×1216 पिक्सल है और इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
डिस्प्ले 960Hz टच सैंपलिंग रेट और 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। हाई रिफ्रेश रेट खास तौर पर गेमिंग के दौरान स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देने में मदद कर सकता है।

Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 से लैस
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 2nm मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। इसके साथ Adreno 850 GPU और Red Core R5 को-प्रोसेसर मिलता है।
फोन में 12GB और 16GB LPDDR5T RAM के साथ 256GB, 512GB और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज विकल्प दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन Android 17 पर आधारित REDMAGIC OS 12 पर चलता है।
8400mAh बैटरी और 120W चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 8400mAh बैटरी शामिल है। इसे 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन 80W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का कॉम्बिनेशन खासतौर पर लंबे समय तक गेमिंग या ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है।
50MP डुअल रियर कैमरा
फोटोग्राफी के लिए REDMAGIC 12 Pro+ के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ f/1.88 अपर्चर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा मिलता है।
इसके साथ 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का OmniVision अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, GPS, USB Type-C और NFC जैसे विकल्प मिलते हैं।
REDMAGIC 12 Pro+ का वजन 223 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.55mm बताई गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IPX8 रेटिंग मिली है।
भारत में कब आएगा REDMAGIC 12 Pro+?
फिलहाल REDMAGIC 12 Pro+ को चीन में लॉन्च किया गया है और वहीं इसकी बिक्री शुरू हुई है। भारत में फोन कब लॉन्च होगा और इसकी कीमत क्या होगी, इसे लेकर कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
saloni 