मत्स्य पालन को फूड प्रोसेसिंग उद्योग से जोड़ा जाएगा, एकीकृत उद्योगों को MSME के तहत प्रोत्साहन- इंसेंटिव दिया जाएगा
फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026: सीएम मोहन यादव का ऐलान- MP में मत्स्य पालन को फूड प्रोसेसिंग उद्योग से जोड़ा जाएगा, एकीकृत मत्स्य उद्योगों को MSME के तहत प्रोत्साहन व इंसेंटिव भी दिया जाएगा, मत्स्य पालन क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसरों की व्यापक संभावनाएं
CM मोहन का ऐलान
मध्यप्रदेश में मत्स्य पालन को फूड प्रोसेसिंग उद्योग से जोड़ा जाएगा, एकीकृत मत्स्य उद्योगों को MSME के तहत प्रोत्साहन एवं इंसेंटिव दिया जाएगा तथा मत्स्य उद्योग नीति-2026 के अंतर्गत भूमि और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह घोषणा आज, शुक्रवार को भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय फिशरीज इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में मत्स्य पालन को फूड प्रोसेसिंग उद्योग से जोड़कर मछली प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, MSME के माध्यम से एकीकृत मत्स्य उद्योग को प्रोत्साहित किया जाएगा। मत्स्य पालन क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसरों की व्यापक संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र के विस्तार से स्टार्टअप्स, उद्योगों और व्यावसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिल रहा है
मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा कि वर्ष 2002-03 तक मध्यप्रदेश में मात्र 7.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा थी, जो आज बढ़कर लगभग 67 लाख हेक्टेयर हो गई है। हमारा लक्ष्य इसे 100 लाख हेक्टेयर तक पहुँचाना है, जिससे किसानों की समृद्धि के साथ मत्स्य पालन को भी नई गति मिलेगी। इसी दिशा में हमारी सरकार ने मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए 1 लाख केज स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मध्यप्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना और पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना से जल संरक्षण एवं सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। इससे किसानों की समृद्धि के साथ मत्स्य पालन के क्षेत्र को भी नई दिशा मिलेगी।
मध्यप्रदेश में मत्स्य पालन को फूड प्रोसेसिंग उद्योग से जोड़कर मछली प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, MSME के माध्यम से एकीकृत मत्स्य उद्योग को प्रोत्साहित किया जाएगा : CM
@DrMohanYadav51 @fisheries_mp #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #FisheriesConclave2026
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 23, 2026
