नवंबर में ग्राहकों के लिए 3 बड़े अपडेट, जानिए क्या क्या मिलेगा

दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सरकार, अपने अलग-अलग वर्ग के ग्राहकों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दे रही है वहीं, एक नवंबर से कीमतों में होने वाले बदलाव पर भी ग्राहकों की नजर रहेगी

नवंबर में ग्राहकों के लिए 3 बड़े अपडेट, जानिए क्या क्या मिलेगा

नए महीने यानी नवंबर की शुरुआत होने वाली है। इस नए महीने में धनतेरस और दिवाली जैसे बड़े त्योहार हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन के दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों पर ग्राहकों की नजर रहेगी। वहीं, कुछ राज्यों ने एक खास वर्ग को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का भी ऐलान किया है। इसके अलावा, बीते कुछ दिनों में नियम बदलने की वजह से भी ग्राहक प्रभावित हो सकते हैं। 

फ्री एलपीजी सिलेंडर

दिवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सरकार अपने अलग-अलग वर्ग के ग्राहकों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर दे रही है। कुछ महीनों पहले ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की थी कि दिल्ली में राशन कार्ड वाले सभी परिवारों को हर साल दो LPG सिलेंडर की कीमत के बराबर आर्थिक मदद दी जाएगी। यह मदद होली और दिवाली के मौकों पर दी जाएगी। सिलेंडर के लिए तय रकम परिवार के मुखिया के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए दी जाएगी। योगी सरकार भी दिवाली के मौके पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को फ्री एलपीजी सिलेंडर देती है। इस योजना के दायरे में उत्तर प्रदेश के डेढ़ करोड़ से ज्यादा लाभार्थी आते हैं। 

आधार e-KYC जरूरी

LPG ग्राहकों के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी भी जरूरी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निर्देशानुसार ई-केवाईसी की यह अनिवार्यता 1 अक्टूबर 2026 से आधिकारिक तौर पर लागू कर दी गई है। जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही अपना प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा करने की जरूरत नहीं है। जो पात्र उपभोक्ता ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, उन्हें सत्यापन पूरा होने तक सब्सिडी वाले रिफिल बुक करने से रोका जा सकता है।