बिना PUC नहीं भरेगा पेट्रोल-डीजल, बाहरी गाड़ियों पर भी पाबंदी: प्रदूषण से जंग के लिए दिल्ली सरकार का 4 महीने का सख्त विंटर प्लान
दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए 1 नवंबर से 28 फरवरी तक विंटर एक्शन प्लान। बिना PUC वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, बाहरी गाड़ियों और निर्माण स्थलों पर भी सख्ती।
नई दिल्ली। सर्दी की दस्तक के साथ राजधानी में धुंध और जहरीली हवा का खतरा फिर मंडराने लगा है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने इस बार पहले से कमर कस ली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार ने 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहने वाला विंटर एक्शन प्लान तैयार किया है।
क्या-क्या शामिल है प्लान में
इस योजना के तहत बिना वैध पीयूसी (PUC) सर्टिफिकेट वाले वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। दिल्ली के बाहर से आने वाली गाड़ियों की एंट्री पर भी नियंत्रण रखा जाएगा। इसके अलावा निर्माण स्थलों की निगरानी बढ़ाई जाएगी और दफ्तरों के लिए वर्क फ्रॉम होम जैसे कदम भी योजना का हिस्सा हैं। सरकार ने वाहनों, निर्माण गतिविधियों और कार्यालयों को ध्यान में रखकर कई स्तर पर उपाय तय किए हैं।
असली सवाल: क्या सुधरेगी हवा?
हर साल सर्दियों में प्रदूषण पर चर्चा खूब होती है। अब नजर इस पर रहेगी कि इन नए नियमों को जमीन पर कितनी सख्ती से लागू किया जाता है और क्या इनसे दिल्ली की हवा में सचमुच सुधार दिखता है।
saloni 