Aishwarya Rai Birthday: आर्किटेक्ट बनने का था सपना, पहली कमाई थी सिर्फ 1500 रुपये, जानें ऐश्वर्या राय की 10 अनसुनी बातें

Aishwarya Rai Birthday पर जानिए उनसे जुड़े 10 दिलचस्प फैक्ट्स. आर्किटेक्चर का सपना, 1500 रुपये की पहली कमाई और कान्स से जुड़ी खास बातें.

Aishwarya Rai Birthday: आर्किटेक्ट बनने का था सपना, पहली कमाई थी सिर्फ 1500 रुपये, जानें ऐश्वर्या राय की 10 अनसुनी बातें
Image From Instagram: aishwaryaraibachchan_arb

भारतीय सिनेमा की खूबसूरती और ग्रेस का दूसरा नाम ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) हैं। अपनी बेहतरीन अदाकारी, नीली-हरी आंखों और सम्मोहित कर देने वाली मुस्कान से उन्होंने न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है. 1 नवंबर को जन्मी ऐश्वर्या आज भी करोड़ों दिलों पर राज करती हैं. भले ही हम उन्हें पर्दे पर एक दिवा के रूप में देखते हैं, लेकिन उनके जीवन से जुड़े कई ऐसे पहलू हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. आइए, ऐश्वर्या राय के जन्मदिन के खास अवसर पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी 10 अनसुनी और बेहद दिलचस्प बातें:

1. पढ़ाई में था आर्किटेक्चर का शौक

बॉलीवुड में आने से पहले ऐश्वर्या का रुझान ग्लैमर की दुनिया की तरफ बिल्कुल नहीं था. वह पढ़ाई में बेहद होशियार थीं और उनका सपना एक आर्किटेक्ट बनने का था. उन्होंने मुंबई के 'रचना संसद एकेडमी ऑफ आर्किटेक्चर' में एडमिशन भी लिया था, लेकिन मॉडलिंग के ऑफर्स आने के बाद उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी. 

2.पूजा हेगड़े और सोनम कपूर जैसी हस्तियों की सीनियर

बहुत कम लोग यह जानते हैं कि ऐश्वर्या ने अपनी शुरुआती जूनियर कॉलेज की शिक्षा मुंबई के प्रतिष्ठित 'जय हिंद कॉलेज' से की थी और बाद में वह 'के.सी. कॉलेज' (K.C. College) चली गईं. बॉलीवुड में आने से पहले ही उनकी अकादमिक और कल्चररल बैकग्राउंड काफी मजबूत रही थी. 

4. पहली कमाई महज़ 1500 रुपये थी

आज करोड़ों की नेटवर्थ और लक्जरी लाइफस्टाइल जीने वाली ऐश्वर्या ने अपनी जिंदगी में पहली बार मॉडलिंग असाइनमेंट के जरिए मात्र 1,500 रुपये कमाए थे. यह कमाई उन्होंने एक गार्डन मैगज़ीन के लिए फोटोशूट करवाकर की थी, जो उनके संघर्ष के दिनों की एक खूबसूरत शुरुआत थी. 

5. कैमरे के सामने पहली बार 

ऐश्वर्या ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की थी। साल 1993 में आया 'कैमल पेंसिल' (Camel pencils) का विज्ञापन उनके शुरुआती विज्ञापनों में से एक था, जिसमें उनके साथ एक्टर आमिर खान और अभिनेत्री महिमा चौधरी भी नजर आए थे. इसके बाद पेप्सी (Pepsi) के विज्ञापन ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया. 

6. फ्रेंच भाषा पर है मजबूत पकड़

ऐश्वर्या सिर्फ अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए ही नहीं जानी जातीं, बल्कि वह एक बेहतरीन भाषाविद भी हैं. वह अंग्रेजी, हिंदी, तुलु (उनकी मातृभाषा), मराठी और तमिल के अलावा फ्रेंच भाषा में भी बहुत अच्छी तरह बातचीत कर सकती हैं. 

7. कांस फिल्म फेस्टिवल 

कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) की रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने वाली ऐश्वर्या पहली ऐसी भारतीय एक्ट्रेस हैं, जिन्हें साल 2003 में प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी (Jury Member) का सदस्य बनने का गौरव प्राप्त हुआ था. 

8. दो बार 'ओपरा विनफ्रे शो' में जाने वाली इकलौती भारतीय

ऐश्वर्या की ग्लोबल लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अमेरिका के सबसे लोकप्रिय टॉक शो 'द ओपरा विनफ्रे शो' (The Oprah Winfrey Show) में मेहमान के तौर पर शामिल होने वाली पहली भारतीय सेलिब्रिटी थीं. उनकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें इस शो में दो बार इनवाइट किया गया था. 

9. नीदरलैंड में उनके नाम पर रखा गया है 'ट्यूलिप' का एक फूल

उनकी इंटरनेशनल पॉपुलैरिटी का सम्मान करते हुए नीदरलैंड के फेमस कोकेनहॉफ गार्डन्स (Keukenhof Gardens) में ट्यूलिप (Tulip) फूलों की एक बेहद खूबसूरत प्रजाति का नाम ऐश्वर्या राय के नाम पर रखा गया है. यह किसी भी भारतीय हस्ती के लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है. 

10. राजनीति से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा

अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स के चलते ऐश्वर्या के पास ऑफर्स की कभी कमी नहीं रही. यहां तक कि कई राजनीतिक पार्टियों ने भी उन्हें अपने पाले में लाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हमेशा साफ कर दिया कि उनकी रुचि सिर्फ कला और एक्टिंग तक ही सीमित है और वह राजनीति से दूर रहना ही पसंद करती हैं.