महाकाल मंदिर में चांदी की दीवारों पर हो रही पॉलिशिंग, साज सज्जा, दिवाली की चल रही तैयारियां

महाकाल मंदिर में दीपावली को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। गर्भगृह की चांदी की दीवारों को चमकाने का काम चल रहा है। मंदिर में रंग रोगन और साज सज्जा भी की जा रही है।

महाकाल मंदिर में चांदी की दीवारों पर हो रही पॉलिशिंग, साज सज्जा, दिवाली की चल रही तैयारियां

उज्जैन की महाकालेश्वर मंदिर में दीपावली को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इस महापर्व से पहले गर्भगृह की चांदी की दीवारों को चमकाने का काम शुरू कर दिया गया है। मंदिर के चांदी के द्वारा से लेकर दीवारों और रुद्र यंत्रों की सफाई और पॉलिशिंग शुरू कर दी गई है।

महाकालेश्वर के आसपास लगी हुई जलधारी, देहरी के चांदी के दरवाजे और नंदी हाल के दरवाजे को भी चमकाया जा रहा है। इसके साथ मंदिर में रंग रोगन और साज सज्जा का काम भी चल रहा है। हर बार की तरह इस बार भी सबसे पहले बाबा महाकाल के दरबार में दीपावली मनाई जाएगी। 

गर्भगृह के चांदी के हिस्से की होगी सफाई

दीपावली की तैयारी को देखते हुए सबसे पहले मंदिर के गर्भ गृह में स्थित रूद्र यंत्र, चांदी की दीवारों और चांदी से बने हिस्सों को कारीगर विशेष तरीके से साफ कर रहे हैं। जब इन चीजों की सफाई और पॉलिशिंग अच्छी तरह से हो जाएगी। तब गर्भगृह एक बार फिर से चमकता हुआ दिखाई देगा।

कब मनेगी दीपावली

श्री महाकालेश्वर मंदिर में 8 नवंबर को दीपावली का पर्व मनाया जाने वाला है। इसे लेकर मंदिर में तैयारियों का दौर जारी है। मंदिर के अलग-अलग हिस्सों में साफ सफाई और रंग रोगन करने के साथ साज सज्जा भी की जा रही है। सभी व्यवस्थाओं को मंदिर समिति अंतिम रूप देने में लगी है। दीपावली से पहले पूरा मंदिर रोशनी से झिलमिलाता नजर आएगा।