HYLO ओपन: पीवी सिंधू ने जीता सीजन का दूसरा खिताब, फ्रेंच ओपन में टूटा था सपना

पीवी सिंधू ने सीजन का दूसरा खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल में उन्होंने आठवीं वरीयता प्राप्त केयर्सफेल्ड को 21-12, 21-14 से शिकस्त दी।

HYLO ओपन: पीवी सिंधू ने जीता सीजन का दूसरा खिताब, फ्रेंच ओपन में टूटा था सपना

सिन्धु इस बैक

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को डेनमार्क की विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज लाइन होजमार्क केयर्सफेल्ड को सीधे गेम में हराकर हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया जो मौजूदा सत्र का उनका दूसरा खिताब है। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू ने पांच लाख डॉलर इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के 39 मिनट तक चले फाइनल में आठवीं वरीयता प्राप्त केयर्सफेल्ड को 21-12, 21-14 से शिकस्त दी। 

जुलाई में जापान ओपन का खिताब जीतने वाली और पिछले सप्ताह फ्रेंच ओपन में उपविजेता रही सिंधू ने पूरे मुकाबले में शानदार नियंत्रण और दमदार खेल का प्रदर्शन किया। विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज भारतीय खिलाड़ी ने इस जीत के साथ 9,200 रैंकिंग अंक हासिल किए और सत्र के अंत में होने वाले विश्व टूर फाइनल्स के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की।